साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बैंक खाता किराए पर देकर साइबर ठगी में मदद करने का आरोप, नई दिल्ली से दबोचा
गंगापुर सिटी। सदर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी सुनील मल्होत्रा पुत्र ओमप्रकाश मल्होत्रा, निवासी खेड़ा बाड़ रामगढ़, को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साइबर ठगी के लिए अपना बैंक खाता किराए पर देने यानी म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करवाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार बैंक खाता को लेकर मिली साइबर फ्रॉड की शिकायत पर जांच की गई थी। जांच में खाता धारक की भूमिका सामने आने के बाद 25 जून 2026 को मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए नई दिल्ली से आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा व वृत्ताधिकारी गिरिराज प्रसाद मीणा के निकट सुपरविजन तथा सदर थाना अधिकारी सुशीला मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #highlight #NewsUpdate #Gangapurcity फोल्लोवेरस #followers SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity News57 Amita Meena Journalist बालाजी सेवा ट्रस्ट Rajendra Kumar Meena SawaiMadhopur news Ranthambhor News News 25 Rajasthan