गुरूर: भाजपा मंडल मिर्रीटोला में मनाई गई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
Gurur, Balod | Jul 6, 2025 शुरुआत में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई, सभी ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए, राष्ट्रहित में उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मंडल के उपाध्यक्ष मेहत्तर नेताम ने कहा डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी पार्टी का मार्गदर्शक है, भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर वर्ग को लाभान्वित कर रही है।