पोड़ैयाहाट: खरना के महाप्रसाद के साथ ही पोड़ैयाहाट में छठ व्रतियों का शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला महा उपवास
खरना के महाप्रसाद के साथ ही पोड़ैयाहाट में शनिवार से छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। आज व्रतियों ने पूर्णतया निराहार रहकर स्नान आदि से निवृत होकर पूरी पवित्रता के साथ चावल गुड़ दूध आदि से खीर और पवित्र आटे की पूरियां बनाई। भगवान भास्कर को अर्पित करने के बाद उसे ग्रहण किया गया। सोमवार को प्रातः कालीन अर्घ्य के बाद ही उपवास का समापन होगा।