कुटुंबा: अंबा के सिंहपुर गांव में बारिश के दौरान अचानक छत पर गिरा वज्रपात, घर के अंदर बैठी महिला आई चपेट में, चल रहा इलाज
अंबा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक छत पर अचानक वज्रपात गिर गया. इस घटना में घर के अंदर बैठी महिला वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसकर जख्मी हो गयी. महिला की पहचान उक्त गांव निवासी बैकुंठ मेहता की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है. जब परिजनों ने महिला को मूर्छित देखा तो उसे उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.