कुटुंबा: महुआ धाम स्थित किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
महुआ धाम स्थित एक जनरल किराना दुकान में अचानक आग लग गयी. इस अगलगी में दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. आगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. दरअसल यह आगलगी की घटना महुआ धाम निवासी गोविंद वर्मा के जनरल किराना दुकान में घटित हुई है. गोविंद वर्मा ने बताया कि दुकान में रखा बड़ा फ्रिज लगभग 20 हजार नगद रुपये और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.