कुटुंबा: शंकरपुर में आजादी के 77 साल बाद भी नही बनी पक्की सड़क, बीमार मरीज को खाट पर टांग कर ले जाते हैं अस्पताल #jansamasya
कुटुंबा के शंकरपुर गांव में आजादी के 77 वर्ष बाद भी ग्रामीणों को पक्की सडक़ मुहैया नहीं हो पाई है। हर बारिश में कच्चा मार्ग कीचड़ युक्त होकर दलदल बन जाता है। इसके बाद ग्रामीण गांव में ही कैद होने को मजबूर हो जाते हैं या फिर किसी तरह कीचड़ युक्त रास्ते से होते हुए पक्की सड़क तक पहुंचते हैं। सड़क नहीं होने के कारण यहां के ग्रामीणों का जीवन तकलीफों से भरा है।