कुटुंबा: रिसियप के सड़सी के समीप साइकिल सवार को बचाने में बाइक पलटी, तीन युवक घायल, पार्क घूमकर लौटते समय घटी घटना
औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ के एनएच 139 पर रिसियप थाना क्षेत्र के सड़सी मोड़ के समीप एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में अंबा थाना क्षेत्र के गउरा गांव निवासी अंकित कुमार, मनीष कुमार व शुभम कुमार शामिल है.