कुटुंबा: रिसियप के दुधार गांव स्थित ईंट भट्ठे पर पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी, 12 लीटर महुआ शराब के साथ 2 धंधेबाज गिरफ्तार
रिसियप थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुधार गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर छामेमारी कर महुआ चुलाई शराब जब्त की है. उक्त कार्रवाई थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने की है. पकड़ा गया धंधेबाज चंदन कुमार व सूरज कुमार दोनो रफीगंज का रहनेवाला है. हाल में वह स्थाई रूप से दुधार में हीं रहता है.