कुटुंबा: अंबा में छत पर चढ़कर आम तोड़ रहे किशोर की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
अंबा बाजार स्थित नवीनगर रोड में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही चिल्हकी टोले सोना बिगहा गांव निवासी सत्येंद्र भुइयां के पुत्र गोविंद भुइयां के रूप में हुई है। जब लोगों की नजर बिजली के तार में सटे किशोर पर पड़ी तो इसकी जानकारी पुलिस तथा उसके परिजनों को दी गई।