दारू: दारू में हाथियों के खूनी तांडव का इतिहास: सोए को पटका, भगाने वाले को कुचला, बारात से लौटते को मारा
दारू में हाथियों के खूनी तांडव का इतिहास: सोए को पटका, भगाने वाले को कुचला, बारात से लौटते को मारा। हजारीबाग जिले का दारू प्रखंड क्षेत्र जंगली हाथियों का कॉरिडोर है। इलाका हाथियों के कहर से कई बार थर्रा उठा है। जंगलों से भटककर बस्तियों में दाखिल हो रहे 'गजराज' के आगे इंसानी जिंदगी पूरी तरह लाचार और बेबस हुई है। हाल के दिनों में हाथियों ने तीन को मार डाला है।