पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव से पुलिस ने फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार करीब 3:00 बजे बांका न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान मिनिस्टर यादव उर्फ अनिल यादव पिता स्वर्गीय सरयुग यादव के रूप में हुई है। बताया गया की वारंटी के विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था। जिसके बाद गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया।