खानपुर: खानपुर कस्बे के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्री काउन्सलिंग शिविर का आयोजन हुआ
खानपुर कस्बे के न्यायालय परिसर में आज सोमवार को शाम 4:00 बजे के लगभग राष्ट्रीय लोक अदालत के प्री काउंसलिंग शिविर का आयोजन हुआ। तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्ष कारान के मध्य समझाइश की गई। इस दौरान पैनल अधिवक्ता रघुनंदन सिंह चौहान गिरधारी लाल नगर भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे ।