लालगंज: लहंगपुर बाजार में कड़ाके की ठंड में अलाव न जलने से राहगीरों और रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी परेशान
लालगंज तहसील क्षेत्र के लहंगपुर बाजार में कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। ठंड की व्यवस्था न किए जाने के कारण स्थानीय लोग कार्टून और कूड़ा जलाकर आग तापने को मजबूर है। बाजार वासियों ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया कि जब से ठंड पड़ रही है। तब से आज तक लहंगपुर बाजार में 2 दिन अलाव जला था। इसके बाद अलाव जलते नहीं देखा गया।