लालगंज: रतेह चौराहा के एक मेडिकल स्टोर पर झोलाछाप के इंजेक्शन से पंडितपुर निवासी किशोर की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
ड्रमंडगंज क्षेत्र के खुटहा ग्राम पंचायत के पंडितपुर गांव निवासी 15 वर्षीय राजन कुमार की झोलाछाप के इंजेक्शन से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। थानाध्यक्ष व तहसीलदार के समझाने के बाद भी जाम न खुलने पर सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने स्वजनों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया।