लालगंज: ब्लॉक सभागार हलिया में खंड विकास अधिकारी ने सचिवों, कोटेदारों और समूह की महिलाओं के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
हलिया ब्लाक सभागार में मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने विकास कार्यों को लेकर ग्राम सचिव संग बैठक की। वीडीओ ने कोटेदार व समूह की महिलाओं को कार्ड धारकों में परिवार की महिलाओं को समूह में जोड़कर रोजगार से जोड़ने को कहा। सचिवों से कहा कि बीएलओ के साथ मतदान केंद्रों पर बैठकर मैपिंग कार्य पूर्ण कर लें।