लालगंज: तहसील सभागार लालगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में फरियादियों ने कुल 78 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए
तहसील सभागार लालगंज में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान 78 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर मामले का निस्तारण करने की गुहार लगाई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं और त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।