लालगंज: ब्लॉक सभागार हलिया में एडीओ एजी की अध्यक्षता में क्राफ्ट सर्वे के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
हलिया ब्लाक सभागार में सोमवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे क्राफ्ट सर्वे हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया की अध्यक्षता में पंचायत सहायक रोजगार सेवक तथा प्राइवेट इच्छुक व्यक्तियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किसानों के खेतों में बोई गई फसलों को चिन्हित करें। ऐप्स इंस्टॉल के द्वारा सर्वे का कार्य समय से पूरा करें।