लालगंज: लालगंज के हनुमान मंदिर परिसर के उत्सव भवन में बहुजन समाज पार्टी की बैठक संपन्न, आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को धार देने की कवायत तेज कर दी है। सोमवार दोपहर बाद 2:00 बजे हनुमान मंदिर परिसर के एक उत्सव भवन में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति का पाठ पढ़ाया। और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आवाह्न किया।