#बलरामपुर में सुरक्षा कड़ी: बैंकों और वित्तीय संस्थानों में सघन चेकिंग, साइबर फ्रॉड से बचने के दिए गए टिप्स
बलरामपुर, 13 अक्टूबर 2026:
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बैंकों, डाकघरों और वित्तीय संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। समस्त थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों की गहन जांच की।
अभियान के दौरान पुलिस ने बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों, फायर अलार्म और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता का जायजा लिया गया। बैंक कर्मियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान वित्तीय संस्थानों में मौजूद आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक किया गया। बलरामपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा और वित्तीय संस्थानों की चौकसी के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।