#Balrampur ! नाले की सफाई न होने से कई एकड़ धान बर्बाद, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन
• लखनीपुर नाले पर जुटे ग्रामीणों ने फूंका जलभराव पर गुस्सा
• जिलाधिकारी से लगाई गुहार: 'नुकसान का मुआवजा मिले, नाले की तुरंत हो सफाई'
#बलरामपुर। जिले की ग्राम सभा फरेंदा (लखनीपुर पुरवा) व सदर ब्लॉक क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही किसानों पर भारी पड़ गई। दोन्दरहिया नाले की समय पर सफाई न होने से भीषण जलभराव हो गया, जिससे लगभग 30 एकड़ धान की फसल डूबकर तबाह हो गई। गाद और झाड़ियों से पट चुके नाले में पानी की निकासी ठप होने से खेतों में कई फीट पानी भर गया है।
बर्बादी से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे लखनीपुर नाले के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल जल निकासी कराने, स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और उचित फसल क्षतिपूर्ति (मुआवजा) दिलाने की पुरजोर मांग की है।
प्रार्थना पत्र पर श्यामरंग, ननके, रामनरेश, राम बिलास, सरवन शुक्ला, खेम चंद, राम धीरज शुक्ला, राम अभिलाख, बनवारी, अंगनू, राम पराग और भगवती शुक्ला सहित दर्जनों किसानों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई कर राहत न दी गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
#DMbalrampur