#Balrampur ! मेधावी छात्राएं और उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित...
#बलरामपुर, 13 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति अभियान 6.0' के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर केंद्रित जागरूकता और सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के आतिथ्य में संपन्न इस कार्यक्रम में खेल, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र की विशिष्ट महिलाओं, मेधावी छात्राओं तथा महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन सहायता के लिए 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) नंबरों की जानकारी देते हुए महिलाओं को पूरी गोपनीयता और त्वरित मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#balrampurpolice