#Balrampur ! सड़कों पर उतरीं NCC कैडेट्स और महिला पुलिस, दिया सुरक्षा का संदेश
#बलरामपुर: जनपद में 'मिशन शक्ति फेज-6.0' के तहत मंगलवार को बलरामपुर पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और एएसपी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में महिला पुलिसकर्मियों व एनसीसी कैडेट्स ने शहर में सुरक्षा और यातायात का संदेश दिया।
चौराहों पर संभाली ट्रैफिक कमान
सीओ नगर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में वीर विनय चौराहे सहित प्रमुख बाजारों में महिला पुलिस व एनसीसी कैडेट्स ने यातायात संचालन किया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट की अनिवार्यता और यातायात नियमों के पालन का पाठ पढ़ाया गया।
कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा का पाठ
सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं-बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा निरोधक कानूनों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी संकट में तुरंत मदद के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए:
1090 – वूमेन पावर लाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
112 – आपातकालीन पुलिस सहायता
इस अभियान में कोतवाल संतोष मिश्रा व यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। बलरामपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।