कुम्हेर: कुम्हेर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आजऊ कुम्हेर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को मतदान दिवस पर वोट डालने हेतु प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता में महिलाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हेर में छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाई