लापरवाही,,, जिंदगी और मौत से जूझ रहा कर्मी,
गोलपुरा भरतपुर निवासी हेमंत पुत्र भवानी शंकर सिरसई गांव के पास 33 केवी के लोहे के टावर पर चढ़कर लाइन का फॉल्ट चेक कर रहा था। इसी दौरान तीनों टीमें बार-बार विद्युत आपूर्ति चालू-बंद कर फॉल्ट की जांच कर रही थीं। तभी हेमंत करंट की चपेट में आ गया और टावर पर ही लटक गया।
घटना के बाद कर्मचारियों ने तत्काल पूरे कुम्हेर क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कराई कर्मचारियों ने हेमंत को टावर से नीचे उतारा और एंबुलेंस से आरबीएम अस्पताल भरतपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।