कोईलवर: दीपावली पर पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ मनाया मिलन समारोह
दीपावली के पावन अवसर पर शनिवार को दोपहर 3:30 बजे नगर पंचायत कोईलवर के पूर्व अध्यक्ष यादवेंद्र उर्फ विरमनु यादव ने प्रेस क्लब कोईलवर के पत्रकारों के साथ मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।समारोह में आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रेम का खूबसूरत माहौल देखने को मिला।