गांगड़तलाई: शिवपुरा में एफआईआर पर विवाद: मसीह समाज ने कहा- बिना जांच दर्ज की गई एफआईआर, सुरक्षा मंच ने निष्पक्ष जांच की मांग की
शिवपुरा में मसीह समाज के युवा सम्मेलन के दौरान सामने आए कथित धर्मांतरण प्रकरण को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ओर मसीह समाज ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है, वहीं अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद, राजस्थान ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र जांच कराने का आग्रह किया है।