बारां: छत्र पुरा गांव में आफसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Jul 3, 2025 बापचा थाना क्षेत्र के छत्र पुरा गांव में आपसी रंजिश के चलते गुरुवार सुबह आठ बजे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घायल अवस्था में इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूवा राम ने बताया कि मारपीट की घटना में मेघराज 42 वर्ष पुत्र राम प्रसाद गुर्जर घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है ।