बारां: बारां अटरू विधायक राधेश्याम बेरवा ने सीवरेज कार्य से उत्पन्न समस्याओं को लेकर जयपुर में नगरीय विकास मंत्री से की मुलाकात
Baran, Baran | Jul 3, 2025 बारां शहर में सीवरेज लाइन निर्माण कार्य से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर विधायक राधेश्याम बेरवा ने नगरीय विकास मंत्री जाबर सिंह खर्रा से जयपुर में मुलाकात की। विधायक ने मंत्री को बताया कि नगर परिषद बारां में ठेकेदार मनमाने तरीके से सड़कों की खुदाई कर रहे हैं। कहीं महीनो से सड़के खुदी पड़ी है ऐसे लोगों का आवागमन में परेशानी हो रही है।