बारां: चूरू: मझियारी जोधी गांव में प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, सड़क पर बनी अवैध झोपड़ियों को किया ध्वस्त
Baran, Baran | Jul 2, 2025 बारा तहसील के लालापुर थाना क्षेत्र के मझियारी जोधी गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़क पर बनी अवैध झोपड़ियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। तहसील प्रशासन ने मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने की सूचना दी थी। बुधवार को राजस्व टीम और लालापुर थाना पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। गांव की सड़क पर बनी चार झोपड़ियों को बुलडोजर से गिराया गया।