बारां: कोटा रोड न्यू नागेश्वर कॉलोनी के मेन रोड पर गहरे गड्ढों के लिए मिट्टी-ग्रेवल डालने की मांग को लेकर आयुक्त को दिया ज्ञापन
Baran, Baran | Jul 3, 2025 न्यू नागेश्वर धाम समिति के लोगों ने गुरूवार को अध्यक्ष रामावतार मीणा के नेतृत्व में कॉलोनी के मैन रोड पर मिटटी ग्रेवल डलवाने की मांग को लेकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन दिया है। कोटा रोड न्यू नागेश्वर धमा कॉलोनी एक पोष कॉलोनी है, किंतु विडम्बना की बात है कि इस कॉलोनी की मुख्य सडक पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें बडे-बडे गडढे हो गए हैं।