बाह: विक्रमपुर तिराहे के पास गाय को बचाते समय अनियंत्रित होकर बाइक दीवार से टकराई, दो युवक हुए घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमपुर तिराहे के पास एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें गाय को बचाते समय बाइक अनियंत्रित हुई और दीवार से जा टकराई। इस घटना में दोनों ही बाइक सवार युवक घायल हो गए। आनन फानन में दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।