बाह: अवैध बालू मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने पकड़ा, किया सीज,बसई भदौरिया उटंगन बीहड़ का मामला
पुलिस कमिश्नरेट आगरा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में थाना बसई अरेला पुलिस ने अवैध खनन पर कार्यवाही की है। और गांव बसई भदौरिया के उटंगन बीहड़ से एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की है। और ट्रेक्टर ट्राली को सीज किया है। साथी पूरे मामले की रिपोर्ट को एसडीएम को भी सौंपा है।