कोंडागांव: कोंडागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 1153 प्रकरणों का हुआ निराकरण, ₹30047198 का अवार्ड किया गया पारित
13 जुलाई को कोंडागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामलों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया। वहीं मोटर दुर्घटना दावा, प्री-लिटिगेशन, एफटीएससी पॉक्सो, अपराधिक प्रकरण, ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस, किशोर अपराध प्रकरण, घरेलू हिंसा जैसे कुल 1153 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जिसमें कुल राशि ₹30047198 का अवार्ड पारित किया गया है।