रेखा आर्य पर ₹200 करोड़ के आरोपों से सियासी हलचल! गणेश गोदियाल ने उठाई जांच की मांग!!
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सवाल—जब पति ही लगा रहे हैं आरोप, तो जांच से पीछे क्यों हटे सरकार?
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर ₹200 से ₹210 करोड़ की संपत्ति को लेकर लगाए गए कथित आरोपों के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।
गणेश गोदियाल ने कहा—
“जब आरोप लगाने वाले मंत्री के पति ही हैं, तो उन्हें स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि 200 या 210 करोड़ रुपये की संपत्ति कहां से आई और कैसे आई। सरकार की एक मंत्री पर इस तरह के आरोप लगे हैं, तो इसकी जांच होनी चाहिए।”
फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।
#RekhaArya #GaneshGodiyal #UttarakhandPolitics #Congress #UttarakhandNews #Dehradun #ViralNews