नवीनगर थाना की पुलिस ने भवानोखाफ महिला कॉलेज के समीप से 15 लीटर देसी शराब जब्त की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज़ फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है और मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।