नबीनगर: मारवाड़ी धर्मशाला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में वेदाचार्य अनिल शास्त्री से भागवत कथा सुनकर मंत्र मुग्ध हुए श्रोता
नवीनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथावाचक वेदाचार्य अनिल शास्त्री से भागवत कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए. कथा का आयोजन गुरुवार की अपराह्न छह बजे से किया गया. कथा के दौरान उन्होंने कहा कि समाज परिवार में छोटे बनकर रहना चाहिए. इससे लोगों को परेशानी नहीं होती है .इस अवसर पर सैकड़ो महिला व पुरुष भक्त मौजूद रहे.