नवीनगर थाने की पुलिस ने पुलिस ने भवानोखाफ नदी किनारे से 85 बोतल देसी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। शराब तस्करों को चिन्हित कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।