नबीनगर: नरारी कला खुर्द थाना के पुलिस ने ओवरलोड फ्लाईऐश लदे एक हाईवा ट्रक को किया जब्त
नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना के समीप से ओवरलोड फ्लाई एस लदे एक हाईवा ट्रक को जब्त कर जिला खनन विभाग व परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा है। मामले मे नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ फ्लाई ऐश के कारोबारी ओवरलोड फ्लाईएस को लेकर अन्यत्र जगह ले जाया जा रहा है. छापेमारी कर हाईवे ट्रक को जब्त कर लिया गया. सूचना वरीय पदाधिकारी दी गयी है