नबीनगर: नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र में सोन नदी के शेखपुरा बालू घाट का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
औरंगाबाद सदर एसडीओ विजयंत एवं एसडीपीओ मोहम्मद अमानुल्लाह खान ने नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र में सोन नदी के शेखपुरा बालू घाट का निरीक्षण किया। अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। एसडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध बालू का खनन नहीं होने दिया जाएगा।