नईसराय: आदिवासी बस्ती में पहुंच तहसीलदार ने बच्चों को बाँटे कपड़े
नई सराय तहसीलदार शंभू सिंह मीणा ने मानवीय संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण पेश किया है। तहसीलदार बुधवार सुबह 10 बजे नई सराय तहसील के अमरौद बद्दू और अमरौद सद्दू गांव की आदिवासी बस्ती पहुंचे और नौनिहालों को नए कपड़े और बिस्किट के पैकेट वितरित किए।नई सराय निवासी विवेक भार्गव ने बताया कि, नई सराय क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी बस्ती हैं। जिनमें गरीबलॉग रहते हैं