सारठ: पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने पुराना बाजार के युवक की असामयिक मौत पर परिजनों को ढाढस बंधाया और आर्थिक मदद की
पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने गुरुवार शाम 5 बजे पुराना बाजार के मिठू दे के असामयिक मौत पर शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया। मालूम हो बीते 31अक्टूबर की शाम 7 बजे सारठ-देवघर मार्ग पर डहुआ पुल-बलीडीह के पास सड़क हादसे में मिठू दे 35 की मौत हो गई थी। घटित घटना पर संवेदना जताते पूर्व मंत्री ने आर्थिक मदद किया और सरकारी मुआवजा व बीमा दावा का भुगतान कराने का भरोसा दिया