इटाढ़ी: इटाढ़ी पुलिस ने 3 वारंटी समेत शराब मामले के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | Sep 27, 2026 इटाढ़ी थाने की पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटियों समेत शराब मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।