सुप्पी थाना परिसर में 22 कांडों में जब्त 5,797 लीटर से अधिक शराब का विनष्टीकरण.
सीतामढ़ी। सुप्पी थाना परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल 22 कांडों में जब्त 5,794.02 लीटर देशी शराब एवं 3.6 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया।
विनष्टीकरण की कार्रवाई रीगा अंचल के सीआई एवं सुप्पी अंचलाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस दौरान विभिन्न मामलों में जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।
#SitamarhiPolice #SuppiPolice #LiquorDestruction #BiharPolice #SitamarhiNews #BNPNews #सीतामढ़ी #शराबबंदी #बिहार_पुलिस
Dumra, Sitamarhi | Nov 25, 2026