मेधावी सम्मान समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का ठिठोली भरा अंदाज!
डमरू और त्रिशूल भेंट करते ही बोले पूर्व सांसद— “अब नेताजी का डमरू बजावेक है!”
बलरामपुर, उत्तर प्रदेश। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में उस समय माहौल खुशनुमा हो गया, जब नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को त्रिशूल और डमरू भेंट किया। उपहार मिलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में ऐसी टिप्पणी की कि मंच पर मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।
डमरू हाथ में लेते हुए उन्होंने हंसी-मजाक में कहा, “यह धीरू सिंह अध्यक्ष जी हैं, यह हमको डमरू दे रहे हैं कि डमरू बजाओ।” इसके बाद उन्होंने ठिठोली करते हुए कहा, “यह जानते हैं कि अब नेताजी का डमरू बजावेक है।”
उनकी इस चुटीली टिप्पणी से समारोह का माहौल हल्का-फुल्का हो गया। मंच पर मौजूद लोगों के बीच उनकी बात चर्चा का विषय बन गई।
#BalrampurNews #बलरामपुर #BrijBhushanSharanSingh #बृजभूषणशरणसिंह #धीरूसिंह #मेधावीसम्मानसमारोह #प्रतिभासम्मान #UPNews #उत्तरप्रदेशसमाचार #BalrampurBreakingNews #ViralNews #HindiNews #LocalNews #EducationNews