पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित।
शक्ति स्मारक संस्थान में नौ ब्लॉकों की प्रतिभाएं सम्मानित, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विद्यार्थियों को बताया शिक्षा का महत्व
बलरामपुर, उत्तर प्रदेश। शक्ति स्मारक संस्थान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद के नौ ब्लॉकों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय कुश्ती संघ के संरक्षक एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
पूर्व सांसद ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने, आत्मनिर्भर बनने और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।
समारोह में अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#बलरामपुर #BalrampurNews #UPNews #BreakingNews #LatestNews #शक्ति_स्मारक_संस्थान #प्रतिभा_सम्मान_समारोह #बृजभूषण_शरण_सिंह #पूर्व_सांसद #शिक्षा_का_महत्व #विद्यार्थी_सम्मान #मेधावी_छात्र #प्रतिभा_सम्मान #शिक्षा #उत्तरप्रदेश_समाचार #बलरामपुर_न्यूज #RaviMishra #Palturam #KailashNathShukla #DhirendraPratapSingh #EducationNews #StudentAchievement #TalentAward #EducationForAll #सत्य_एवं_मानवता