
अयोध्या में ₹200 दीजिए और बैरियर हटवाइये #brijbhushansharansingh
Gonda, Gonda | Jun 18, 2026

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण को मिली धमकी के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तफ्तीश में जुटी गोंडा पुलिस जब धमकी देने वाले की कुंडली खंगालने राजस्थान के जयपुर पहुंची, तो पूरा मामला ही बदल गया। गोंडा पुलिस ने जयपुर पुलिस के सहयोग से राजस्थान के मंडावर इलाके में छापेमारी की, जहां धमकी देने वाले आरोपी संदीप शर्मा को ट्रैक किया गया। हालांकि, जब पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो पता चला कि धमकी देने वाला संदीप शर्मा पूरी तरह से मानसिक विक्षिप्त (साइको) है और वर्तमान में जयपुर में ही उसका मानसिक इलाज चल रहा है। जांच में यह बात भी सामने आई कि संदीप शर्मा कोई पेशेवर अपराधी नहीं है, बल्कि अपनी मानसिक बीमारी के चलते वह पहले भी कई अन्य लोगों को इसी तरह की धमकियां दे चुका है। आरोपी की स्थिति को देखते हुए गोंडा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बजाय उसके परिजनों को कड़ी हिदायत दी है कि वे उस पर कड़ी नजर रखें और उसका उचित इलाज कराएं, ताकि वह भविष्य में किसी अन्य को इस तरह परेशान न कर सके। इस खुलासे के बाद पुलिस और पूर्व सांसद के परिवार ने राहत की सांस ली है। #GondaNews #GondaBreaking #GondaPolice #JaipurPolice #RajasthanNews #Mandawar #ThreatCase #ExMP #brijbhushansharansingh #mlapratikbhushansingh #SandeepSharma #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #MentalHealth #GondaUpdate
Gonda, Gonda | Jun 17, 2026

अयोध्या राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले पर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा- "अगर सच बोल दूंगा तो बहुत परेशानी में आ जाऊंगा, वे बहुत बड़े लोग हैं. अभी सच बोलने की हिम्मत नहीं..." #ayodhya #ayodhyarammandir #BrijBhushanSharanSingh #utterprdesh
Chapra, Saran | Jun 11, 2026

राम मंदिर मुद्दे पर बृजभूषण शरण सिंह बोले: सत्य बोल दूंगा तो परेशानी में आ जाऊंगा! #BrijBhushanSharanSingh #RamMandir #BreakingNews #PoliticalNews #viralvideoreels #SaafSandesh
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 10, 2026

गोंडा लौटे पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए कहा कि मंत्री के इस्तीफे से पेपर लीक रुकने की कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि इसके पीछे अधिकारी-कर्मचारियों का एक पूरा सिस्टम काम करता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार इस सिस्टम को जरूर तोड़ेगी। राम मंदिर दानपात्र घपले पर उन्होंने बड़ा दावा किया कि इसमें बहुत बड़े लोग शामिल हैं और अभी उनमें सत्य बोलने की हिम्मत नहीं है। दिल्ली प्रवास पर उन्होंने तंज कसा कि वह महिला पहलवानों द्वारा फैलाए गए रायते को समेटने में लगे थे। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व तक भाजपा को कोई दिक्कत नहीं है, वहीं बंगाल के हालातों पर गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि शाह ने बंगाल में पत्थर पर दूब उगाने का काम किया है। #BrijBhushanSharanSingh #DharmendraPradhan #RahulGandhi #AmitShah #NEETPaperLeak #RamMandirDonationScam #WrestlersProtest #GondaBreaking #BJP #Congress #WestBengalPolitics #UPPolitics #bharatsamachargonda
Gonda, Gonda | Jun 10, 2026