Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
kajorkhatra
यह कैसी शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय में अध्यापक नहीं विद्यार्थी परेशान.... #शिक्षा #विद्यार्थी #टोंक #TonkNews #tonk #एजुकेशन #शिक्षा Bhajanlal Sharma
Bikaner, Bikaner
| Aug 21, 2026
#शिक्षा
#विद्यार्थी
#टोंक
#tonknews
#tonk
#एजुकेशन
MORE NEWS
निकाय चुनाव 2026 नगर निगम में पार्षदों के लिए किराडू ने की टिकट की मांग जनता के लिए जारी किया अपना संकल्प पत्र संकल्पत्र की पालना करने वाले उम्मीदवारों का समर्थन करने की कही बात संकल्प पत्र के साथ भाजपा से 20 ज्यादा वार्डों के लिए टिकट की मांग
Bikaner, Bikaner | Aug 21, 2026
नशा तस्करों की संपत्ति पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , दो परिवारों की 1.41 करोड़ रुपए की संपत्ति को किया फ्रीज, बीकानेर। संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित मानी गई संपत्तियों की पहचान कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त करते हुए कुल एक करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि पुलिस के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ का उद्देश्य संगठित अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों की आर्थिक कमर तोडना है। अभियान के दौरान ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से चल-अचल संपत्तियां बनाई हैं। पुलिस द्वारा इन संपत्तियों का चिन्हांकन कर नियमानुसार फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। नो के तस्कारों की अवैध संपत्तियों पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया फ्रीज, एसपी मृदुल कच्छावा ने डिटेल में दी जानकारी। पुलिस के अनुसार गुरुवार को की गई कार्रवाई में थाना सदर क्षेत्र में मेहरूनिशां पत्नी मुराद अली की कुल करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें बीकानेर के भुट्टों का बास स्थित आवासीय मकान की बाजार कीमत करीब 36 लाख रुपये तथा राजीव नगर, बीकानेर में चुना भट्टा के पास स्थित आवासीय भू-खण्ड की बाजार कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। एसपी ने बताया कि मेहरूनिशां सदर पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर मुराद अली की पत्नी है, जिसने अपनी सारी संपत्तियां अपनी पत्नी के नाम कर रखी है। एसपी ने बताया कि मुराद अली के दो पत्नी के नाम कर रखी है। एसपी ने बताया कि मुराद अली के दो पुत्र लादेन और तालिमान भी अवैध मादक पदार्थों के तस्कर रहे हैं। तीनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। एसपी ने कहा कि आरोपियों की करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज करने में एडीशनल एसपी शहर चक्रवति सिंह और सदर एसएचओ सुरेंद्र पचार की अहम भूमिका रही, क्योंकि इन्होंने गहनता से जांच पड़ताल करते हुए इस्तगासा तैयार किया। *इसी कार्रवाई के तहत थाना रणजीतपुरा क्षेत्र में पूनमचंद बिश्नोई पुत्र जयसुराम उर्फ जस्सराम की करीब 4 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई।* इसमें महिंद्रा बोलेरो कैंपर की बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 35 हजार रुपये तथा रणजीतपुरा क्षेत्र में स्थित आवासीय मकान की बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। वहीं रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में ही प्रेमसुख बिश्नोई उर्फ सोनी पुत्र जयसुराम उर्फ जयसुखराम की करीब 37 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें चक 10 आरडी, रणजीतपुरा, बीकानेर स्थित निर्माणाधीन मकान की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये तथा चक 14 आरडीआई, रणजीतपुरा स्थित दुकान की बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये शामिल है। यह कार्रवाई एडीशनल एसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा व रणजीतपुरा थाना पुलिस द्वारा नियमानुसार की। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अपराधियों द्वारा तस्करी से अर्जित आय और उससे बनाई गई संपत्तियों की लगातार जांच की जा रही है। संपत्तियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है, ताकि अपराधियों द्वारा अवैध कमाई से खड़ी की गई आर्थिक संपत्ति को जब्त फ्रीज कर उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। *दो परिवारों पर हुई कार्रवाई* पुलिस के अनुसार मेहरूनिशां के पति मुराद अली थाना हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ 17 अभियोग दर्ज हैं। उनके पुत्र तालीवान उर्फ तालीमान के खिलाफ भी 10 मामले दर्ज बताए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस के अनुसार आरोपी पूनमचंद व प्रेमसुख बिश्नोई सगे भाई हैं, जिनके विरुद्ध अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं। बीकानेर पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित आय की पहचान कर ऐसी सभी संपत्तियों को शीघ्र फ्रीज कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े लोगों के संबंध में उपलब्ध जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने की बात कही है। *कुल एक करोड़ 41 लाख रुपए की संपत्ति को किया फ्रीज* बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई में फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य 1 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये है। पुलिस के मुताबिक अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति पर चोट करने की यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ा कदम है।
Bikaner, Bikaner | Aug 21, 2026
नशा तस्करों की संपत्ति पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 1.41 करोड़ रुपए की संपत्ति को किया फ्रीज, बीकानेर। संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित मानी गई संपत्तियों की पहचान कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त करते हुए कुल एक करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि पुलिस के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ का उद्देश्य संगठित अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों की आर्थिक कमर तोडना है। अभियान के दौरान ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से चल-अचल संपत्तियां बनाई हैं। पुलिस द्वारा इन संपत्तियों का चि�
Bikaner, Bikaner | Aug 21, 2026
पुलिस-डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई , दस लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा में गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने हाईवे पर एक ईर्टिगा गाड़ी से 101 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान नोखा क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस और डीएसटी की टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक ईर्टिगा गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। पुलिस टीम ने शराब की पेटियों
Bikaner, Bikaner | Aug 21, 2026
बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा का हुआ गुणगान, श्री शिव महापुराण कथा का भव्य समापन बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित श्री ज्योत भारती जी के धूणे में पिछले कई दिनों से चल रही श्री शिव महापुराण कथा का आज श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विराम हुआ। कथा के अंतिम दिवस कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज ने भगवान शिव के पवित्र बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा एवं उनसे जुड़ी कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। महाराज श्री ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग देश के विभिन्न पवित्र स्थलों पर विराजमान हैं और प्रत्येक ज्योतिर्लिंग की अपनी विशेष महिमा एवं धार्मिक मान्यता है। कथा के दौरान सोमनाथ सहित सभी बारह ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य, उनकी महिमा तथा भगवान शिव की आराधना से मिलने वाले आध्यात्मिक लाभों का वर्णन किया गया। ज्योतिर्लिंगों की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा स्थल पर अंतिम दिवस भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजनों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के समापन अवसर पर आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज का आभार व्यक्त किया। कई दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय सहित शिव महापुराण के अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का श्रवण श्रद्धालुओं ने किया। अंतिम दिवस बारह ज्योतिर्लिंगों की कथा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का विधिवत विराम हुआ। समापन के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से कथा स्थल गूंज उठा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समापन पर समाज सेवी नित्यानंद पारीक ने समस्त श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया पारीक ने धोरे के समस्त सहयोगियों उद्योग पति माधो सिंह जी, किशन जी , शिव भेरू , राजू कुमावत , गोपाल ,उमाराम चौधरी, सादुल सिंह , वेद जी का विशेष सात दिनों तक सेवा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Bikaner, Bikaner | Aug 21, 2026