पुलिस-डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई ,
दस लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा में गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने हाईवे पर एक ईर्टिगा गाड़ी से 101 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान नोखा क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस और डीएसटी की टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक ईर्टिगा गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं।
पुलिस टीम ने शराब की पेटियों