नशा तस्करों की संपत्ति पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,
1.41 करोड़ रुपए की संपत्ति को किया फ्रीज,
बीकानेर। संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित मानी गई संपत्तियों की पहचान कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त करते हुए कुल एक करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि पुलिस के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ का उद्देश्य संगठित अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों की आर्थिक कमर तोडना है। अभियान के दौरान ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से चल-अचल संपत्तियां बनाई हैं। पुलिस द्वारा इन संपत्तियों का चि�