Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
यूपी
ajayjain6262
इसराना मे विशवकर्मा दिवस पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक पहुंचे, जानिए क्या कहा.....।
Israna, Panipat
| Sep 17, 2026
MORE NEWS
इसराना उपमंडल मे बस स्टैड व अन्य मूलभूत सुविधाओं की कब मिलेगी सोगात, SDM ने बता दी सचाई.......
Israna, Panipat | Sep 17, 2026
दुकानों के सामने बनाए गए अवैध थड़े हटाने की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पंचायती राज विभाग के एसडीओ सुशील कुमार रोहिला ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच खड़े होकर सिगरेट पीते नजर आए.... हाथ में सिगरेट लेकर धूम्रपान करते हुए ही वे कर्मचारियों को दुकानों के सामने बने थड़े हटाने के निर्देश देते दिखाई दिए....
Israna, Panipat | Sep 17, 2026
महापंचायत के तीन दिन बाद उरलाना कलां में सीएम फ्लाइंग की रेड, मिठाई के 11 सैंपल लिए नकली मावा-मिठाई बनाए जाने की शिकायतों के बाद चार प्रतिष्ठानों पर जांच, लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई मतलौडा:- उरलाना कलां में कथित नकली मावा और मिठाई बनाए जाने की शिकायतों के बीच बुधवार को सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम ने सरदार डेयरी से छह, कश्यप मिल्क डेयरी से दो, खालसा ट्रेडर्स से एक और श्री श्याम स्वीट्स से दो सैंपल लिए। इनमें मावा बर्फी, डोडा बर्फी, पतीसा, मिल्क केक, कलाकंद और मावा शामिल हैं। फूड सेफ्टी आफिसर विक्रम ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग की ओर से लगातार जांच की जा रही है। उरलाना कलां से कथित नकली मिठाई तैयार किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद सीएम फ्लाइंग के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। 13 सितंबर को हुई थी महापंचायत:- इस कार्रवाई से पहले रविवार, 13 सितंबर को उरलाना कलां के महता चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब में ग्रामीणों और पशुपालकों ने महापंचायत की थी। ग्रामीणों ने गांव में नकली दूध, मावा, पनीर और अन्य मिलावटी उत्पाद तैयार किए जाने की शिकायत उठाई थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। महापंचायत में ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार, 22 सितंबर को डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। इससे पहले ही गांव में संयुक्त टीम की छापेमारी हो गई। अब लिए गए 11 सैंपलों की जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
Israna, Panipat | Sep 17, 2026
अदियाना में गांजा बेचने का वीडियो वायरल, बाइक सवार युवकों ने स्टिंग कर खरीदने का किया दावा मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र के गांव अदियाना में गांजा बेचने का दावा करने वाला एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक बाइक पर गांव की संकरी गलियों से होते हुए एक घर के बाहर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। दोनों युवकों ने कथित तौर पर पहले से वीडियो बनानी शुरू कर रखी है। वीडियो में एक युवक गांजा खरीदने के लिए घर से बाहर आए युवक से बातचीत करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड करता है। वीडियो में दिखाई देता है कि बाइक की आवाज सुनकर घर के बाहर खड़ा एक युवक वापस अंदर चला जाता है। वहीं, गेट पर मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति बाइक सवार युवकों से बातचीत करते हुए कहता सुनाई देता है कि बाइक की आवाज सुनकर ही वह युवक अंदर चला गया। इसके बाद बाइक सवार युवक घर के बाहर से 'काली' नाम लेकर आवाज लगाता है। आवाज सुनने के बाद वही युवक दोबारा बाहर आता है। 500 रुपये देकर दो पुड़िया मंगाई, फिर तीन पुड़िया खरीदी वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक कथित तौर पर 'काली' से गांजा खरीदने की बात करता है। वह उसे 500 रुपये देता है और दो पुड़िया लाने के लिए कहता है। इसके बाद युवक अंदर जाता है और दो पुड़िया लेकर बाहर आता है। पुड़िया देने के बाद वह 300 रुपये वापस कर देता है। इसके बाद बाइक सवार युवक उससे बातचीत करते हुए माल अच्छा होने की बात कहता है और दोबारा 300 रुपये देकर तीन पुड़िया लाने के लिए कहता है। युवक फिर अंदर जाता है और तीन पुड़िया लेकर बाहर आता दिखाई देता है। वीडियो में बाइक सवार युवक कथित तौर पर 100 रुपये की पुड़िया में कम माल होने की बात कहते हुए कुछ ज्यादा माल डालने के लिए कहता है। इस पर 'काली' जवाब देता सुनाई देता है कि इतना ही होता है। इसी दौरान वहां मौजूद बुजुर्ग व्यक्ति भी 50 रुपये देकर गांजे की छोटी पुड़िया खरीदने की बात करता दिखाई देता है। बुजुर्ग ने कही कई लोगों के आने की बात वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति बाइक सवार युवकों से बातचीत के दौरान यह भी कहता सुनाई देता है कि कई बार ऐसे लोग उसके पास आते हैं, जो उसे 10 से 20 हजार रुपये देने का लालच देकर इस युवक को पकड़वाने की बात करते हैं। बुजुर्ग कथित तौर पर कहता है कि वह गांव के ही किसी व्यक्ति को पकड़वाने का काम नहीं करेगा। इसी बातचीत के दौरान वह युवक के पास अच्छा 'माल' मिलने की बात भी कहता सुनाई देता है। पुलिस बोली- वीडियो की जानकारी मिली, जल्द होगी कार्रवाई वायरल वीडियो के संबंध में थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें भी वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जोश ए हरियाणा न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इसमें किए गए दावों और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
Israna, Panipat | Sep 16, 2026
*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान* आगामी 17 सितंबर हमारे लिए एक विशेष अवसर- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन को करेंगे नमन उनकी जन सेवा की यह यात्रा हमें सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है- मुख्यमंत्री इसी उद्देश्य से देश भर में सेवा संकल्प अभियान मनाने का हुआ निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से भी विशेष आत्मीय रिश्ता- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के रूप में अब तक नरेंद्र मोदी जी 18 बार आ चुके हैं हरियाणा उन्होंने प्रदेश को 86 हजार करोड रुपए से अधिक की विकास परियोजनाएं दी- मुख्यमंत्री आगामी 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाएं- मुख्यमंत्री ये दीया उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हमारी शुभकामनाओं के साथ-साथ 25 वर्षों की जन सेवा को हमारा नमन आइये एक दीया प्रधानमंत्री के लिए जलाएं और एक संकल्प देश के लिए लें- मुख्यमंत्री
Israna, Panipat | Sep 16, 2026
पानीपत पुलिस 16 सितंबर 2026 *कार से 3.80 लाख रुपए चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपए व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद* पानीपत, 16 सितंबर ( ) पानीपत पुलिस ने एनएफएल नाका के नजदीक कंपनी से कार में सवार होकर घर लौट रहे युवक को झगड़े में उलझाकर कार से 3.80 लाख रुपए चोरी करने की वारदात को सफलतापूर्वक सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी में से 1 लाख रुपये व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीर कॉलोनी सिवाह निवासी साहिल, साजिद व काला तथा राक्सेड़ा निवासी वाजिद के रूप में हुई है। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना मॉडल टाउन में विकास नगर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र दिनानाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सीताराम कंपनी लोहारी व विली कंपनी आसन कलां में करीब तीन साल से शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। वह 7 सितंबर को सीताराम कंपनी के मालिक से लेबर की पेमेंट के 8 लाख 2 हजार रुपए लेकर आया था। इनमें से 4 लाख रुपए उसने बिरमी कंपनी आसन कलां में ठेकेदार को दे दिए। बाकी 4 लाख 2 हजार रुपए कार में रखकर वह शाम करीब 6 बजे आसन कलां कंपनी से घर लौट रहा था। रास्ते में राहतक फाटक एनएफएल नाका के पास पहुंचने पर उसकी कार के आगे चल रहे हरे रंग के ऑटो से टकरा गई। ऑटो में पांच युवक सवार थे। युवकों ने रुकवाकर उसके साथ बहस व बदसलूकी शुरू कर दी। दो युवक उसके साथ बहस करने लगे, जबकि तीन युवक कार के चारों तरफ घूमने लगे। इसी दौरान युवकों ने कार की पिछली सीट पर रखी पॉलिथिन से रुपए निकाल लिए। हड़बड़ाहट में 22 हजार रुपये कार में ही गिर गए, जबकि आरोपी 3.80 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल व उनकी टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से जाने वाले विभिन्न मार्गों पर व आसपास लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में ऑटो दिखाई दिया। पुलिस ने अपने सभी सोर्स सक्रिय करते हुए मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर रिफाइनरी पुल के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान साहिल, साजिद व काला निवासी पीर कॉलोनी सिवाह तथा वाजिद निवासी राक्सेड़ा के रूप में बताई। डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चारों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए चारों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है और उनके खिलाफ लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी में से 1 लाख रुपए व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर चारों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी साजिद व वाजिद का न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी साहिल व काला को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ बची हुई चोरी की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।
Israna, Panipat | Sep 16, 2026
इसराना अनाज मंडी इसराना मे पहुंचे हरियाणा एग्री कल्चर मार्केट बोर्ड के चेयरमैन का छापा, अधिकारियों मे मचा हडकंप, जानिए क्या हुई कार्यवाही.....
Israna, Panipat | Sep 16, 2026
पानीपत पुलिस 15 सितंबर 2026 *पानीपत पुलिस ने गुम हुए 55 मोबाइल फोन ट्रेस कर मालिकों को लौटाए, 2 से 3 साल पहले गुम हुए मोबाइल भी मिले* *मोबाइल वापस पाकर खिल उठे चेहरे, पानीपत पुलिस का जताया आभार* *साइबर सेल ने तकनीकी माध्यमों से किए ट्रेस* पानीपत, 15 सितंबर ( ) पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए 55 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। इनकी कीमत 14 लाख रुपए से अधिक है। मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पानीपत पुलिस का आभार जताया। डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि मोबाइल गुम होने के संबंध में लोगों ने हर समय पोर्टल व साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु व उनकी टीम ने तकनीकी माध्यमों से इन मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए लगातार प्रयास किए। टीम ने अलग-अलग कंपनियों के 55 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए। इनमें 7 हजार से लेकर 1.33 लाख रुपए तक कीमत के मोबाइल फोन शामिल हैं। इनमें कई मोबाइल ऐसे भी थे, जो 2 से 3 साल पहले गुम हुए थे और उनके मालिक उन्हें वापस मिलने की उम्मीद तक छोड़ चुके थे। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने इससे पहले अगस्त माह में करीब 15 लाख रुपए कीमत के 55, जुलाई में 12 लाख रुपए कीमत के 50 तथा जून में 11 लाख रुपए से अधिक कीमत के 47 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे थे। *मोबाइल गुम हो तो तुरंत सीइआईआर आनलाईन पोर्टल पर या पुलिस की साइबर सेल में दे शिकायत* डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन गुम होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत सीइआईआर आनलाईन पोर्टल पर या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को मोबाइल फोन ट्रेस करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि गुम हुआ मोबाइल किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के हाथ लगने पर उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देना बेहद जरूरी है। पानीपत पुलिस की साइबर सेल द्वारा लगातार तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाइल फोन को ट्रेस करने का प्रयास कर निरंतर जारी रहेगा।
Israna, Panipat | Sep 15, 2026